फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramkot Parikrama now happen every day Ramnagari Jai Shri Ram resonate Ramlala Hanumangarhi

Ayodhya : अयोध्या में अब नियमित रूप से होगी रामकोट परिक्रमा, सभी प्रमुख देवस्थानों से होकर गुजरेगी

Fri, 22 Aug 2025 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Aug 2025 03:00 PM IST
सार

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ कर दिया गया है। यह यात्रा दर्शन मार्ग से प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे शुरू होगी और सभी प्रमुख देवस्थानों से होते हुए श्रीराम मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
Ramkot Parikrama now happen every day Ramnagari Jai Shri Ram resonate Ramlala Hanumangarhi
अयोध्या में अब नियमित रूप से होगी रामकोट परिक्रमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी की अगुवाई में रामकोट परिक्रमा का नियमित रूप में शुभारंभ कर दिया गया है। रामकोट परिक्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि के साथ ही हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन समेत अयोध्या के कई प्रमुख देवस्थान आते हैं।

विज्ञापन


परिक्रमा प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे मुख्य दर्शन मार्ग से शुरू होगी और टेढ़ी बाजार से घूम कर रामजन्म भूमि के पीछे से गोकुल भवन पार्किंग होते हुए अशर्फी भवन, सब्जी मंडी से निकलकर रामपथ पर पहुंचेगी। वहां से हनुमानगढ़ी के सामने से होते हुए वापस राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि परिक्रमा की नियमितता बनी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: विकसित होंगी नगर पालिकाएं, गौरव पथ... स्मार्ट क्लास रूम व ईवी स्टेशन के साथ बढ़ेंगी डिजिटल सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- UP: यूपी का हर व्यक्ति ₹37500 का कर्जदार, पांच साल में राज्य का ऋण छह से बढ़कर नौ लाख करोड़ होने का अनुमान


परिक्रमा के ट्रस्टी के साथ हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नरेंद्र, सोम शंकर, राहुल सिंह, नितिन, शिवानंद पुरानिकमठ सहित अनेक श्रद्धालु सहभागी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed