फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir offering theft: Authority serves notice on accused Lavkush Mishra building

राममंदिर चढ़ावा चोरी: बिना मानचित्र बन रहे आरोपी लवकुश के भवन पर प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, होगी कार्रवाई

Thu, 02 Jul 2026 07:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

राममंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी बनवारीपुर में पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 1000 वर्गफुट से अधिक का जी+1 भवन का निर्माण करवा रहा था। मामले में दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
Ram Mandir offering theft: Authority serves notice on accused Lavkush Mishra building
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बनवारीपुर गांव में पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 1000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल में जी+1 भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्माण नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय के भीतर जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जवाब नहीं मिला तो बढ़ सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, यदि संबंधित पक्ष निर्माण से जुड़े दस्तावेज और आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई और सख्त हो सकती है। अवैध निर्माण पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान चोरी: मैकेनिक से मंदिर कर्मी बनते ही बदल गई लवकुश की जीवनशैली, जैसे खजाना लगा हो हाथ; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली की नई दरें लागू, इस साल भी नहीं बढ़ेगा बिल


• बनवारीपुर में 1000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में बन रहा है भवन
• पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर कराया जा रहा निर्माण
• मानचित्र स्वीकृत नहीं कराने पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
• जवाब और दस्तावेज मांगे गए
• आगे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी संभव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed