फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Gopal Rao joined general queue to seek darshan of Ram Lalla

Ram Mandir: सामान्य कतार में लगकर रामलला के दर्शन को पहुंचे गोपाल राव, दिया समान व्यवस्था का संदेश

Tue, 14 Jul 2026 07:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 07:58 PM IST
सार

गोपाल राव ने सामान्य कतार में लगकर रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर समान व्यवस्था का संदेश दिया। वह हर सुरक्षा जांच से गुजरे। कहा कि आस्था अटूट है, श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ पहुंच रहे हैं, व्यवस्थाएं सुचारु हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ram Mandir Gopal Rao joined general queue to seek darshan of Ram Lalla
राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक रहे गोपाल राव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के पूर्व निर्माण सहायक गोपाल राव ने मंगलवार को किसी विशेष सुविधा का उपयोग किए बिना सामान्य श्रद्धालुओं की कतार में लगकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने पूरे दर्शन मार्ग पर आम श्रद्धालुओं की तरह सभी सुरक्षा जांच कराईं और व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया।

विज्ञापन


दर्शन के बाद गोपाल राव ने कहा कि रामभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और यात्री सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


गोपाल राव ने सामान्य लाइन में लगकर दर्शन करने के पीछे संदेश भी दिया। कहा कि रामलला के दरबार में सभी श्रद्धालु समान हैं और नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। व्यवस्था का सम्मान करते हुए सामान्य कतार में दर्शन करना यह संदेश देता है कि मंदिर की व्यवस्था और अनुशासन सर्वोपरि है तथा हर व्यक्ति को उसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार लोग स्वयं नियमों का पालन करते हैं, तो इससे श्रद्धालुओं में भी व्यवस्था के प्रति विश्वास और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। यही कारण है कि उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह कतार में लगकर दर्शन किए और सभी सुरक्षा जांचों से होकर गुजरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed