{"_id":"6a465c881000a33a7f0e331f","slug":"ram-mandir-donation-box-theft-accused-avinash-shukla-granted-24-hour-remand-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दानपेटिका चोरी: आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की रिमांड मंजूर, अभी तक सबसे ज्यादा बरामदगी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दानपेटिका चोरी: आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की रिमांड मंजूर, अभी तक सबसे ज्यादा बरामदगी हुई
Thu, 02 Jul 2026 06:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:11 PM IST
सार
राम मंदिर दानपेटिका से चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला को रिमांड पर ले लिया गया है। चोरी किए गए धन की अभी तक सबसे ज्यादा बरामदगी अविनाश शुक्ला से ही की गई है।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर दानपेटिका से चोरी के चर्चित मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की पुलिस रिमांड अदालत ने मंजूर कर ली है। मामले के विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी ने 48 घंटे की रिमांड का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने 24 घंटे की रिमांड स्वीकृत की।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर चोरी की रकम, अन्य संभावित बरामदगी और पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाएगी। अब तक गिरफ्तार आठों आरोपियों में सबसे अधिक बरामदगी अविनाश शुक्ला के पास से हुई है। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर तथा सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर विवाद की विस्तृत जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी, सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया गया बदलाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'टिन्नू के इशारे पर काम करते थे गणनाकर्मी, वो ही...', अनिल मिश्रा ने स्वीकार की ये बात
आरोपी लवकुश से जुड़े निर्माण भवन पर विकास प्राधिकरण का नोटिस
राम मंदिर दान गबन मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़े दो मंजिला मकान को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने निर्माण में अनियमितता की आशंका के आधार पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है। विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रवर्तन टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करती हैं। यदि कोई निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के अथवा स्वीकृत नक्शे के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार नोटिस जारी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सुप्रिया मिश्रा, पत्नी लवकुश मिश्रा, को भी नोटिस दिया गया है। प्रथम दृष्टया संबंधित पक्ष स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। सचिव ने कहा कि नोटिस का जवाब देने के लिए नियमानुसार समय दिया गया है। जवाब मिलने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई भी विधिक प्रावधानों के अनुरूप की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन