{"_id":"6a15c13e65ff1837db0a9eff","slug":"projects-worth-over-50-crore-at-avadh-university-to-be-approved-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-150463-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर आज लगेगी मुहर
Tue, 26 May 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 26 May 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में बुधवार को होने वाली फाइनेंस कमेटी की बैठक में 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शाम चार बजे कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी, जिसमें शैक्षणिक विस्तार, आधारभूत ढांचे और तकनीकी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें नए निर्माण कार्यों के साथ-साथ हाल में शुरू किए गए शैक्षणिक कार्यक्रमों को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन लॉ संकाय के लिए नए हॉस्टल निर्माण, अत्याधुनिक एआई लैब की स्थापना और खेल सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देगा। वहीं, फार्मेसी कोर्स शुरू होने के बाद प्रयोगशालाओं और तकनीकी उपकरणों के लिए भी अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया गया है। फाइनेंस कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद कई परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है।
परिसर बनेगा नो व्हीकल जोन
अवध विश्वविद्यालय परिसर को नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी है। इसके तहत परिसर के अंदर पेट्रोल और डीजल वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, छात्रों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए ईवी आधारित परिवहन व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना के तहत 32 या 64 सीटर ई-बस चलाने पर विचार हो रहा है, जिससे विभागों और हॉस्टलों के बीच आवागमन आसान हो सके।