फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pregnant woman was turned away from CHC delivery had to be done by making circle of sari on road In Ayodhya

Ayodhya: गर्भवती को सीएचसी से लौटाया, सड़क पर झाड़ी के पास साड़ी से घेरा बनाकर करवाना पड़ा प्रसव, जांच के आदेश

Sat, 07 Jun 2025 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

अयोध्या में गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने सीएचसी से लौटा दिया। सड़क पर झाड़ी के पास साड़ी से घेरा बनाकर उसका प्रसव कराया गया। जानकारी हुई तो सीएमओ ने महिला डॉक्टर के हटा दिया। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
pregnant woman was turned away from CHC delivery had to be done by making circle of sari on road In Ayodhya
सड़क पर लेटी गर्भवती - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में एक सरकारी अस्पताल की बड़ी अमानवीयता सामने आई है। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को सीएचसी की महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके चलते सड़क पर झाड़ियों के पास साड़ी का घेरा बनाकर कुछ स्थानीय महिलाओं को गर्भवती का प्रसव कराना पड़ा। सीएमओ ने इस मामले में आरोपी महिला डॉक्टर को हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बड़ी लापरवाही का यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरनपुर, रुदौली में सामने आया है। बहरास गांव की राजकुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन सीएचसी रुदौली लेकर पहुंचे थे। महिला चिकित्सक ने खून की कमी का हवाला देते हुए प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन किसी तरह निजी वाहन की व्यवस्था कर महिला को लेकर 40 किमी दूर अयोध्या जिला अस्पताल के लिए निकले।

विज्ञापन

साड़ी से घेरा बनाकर सड़क पर ही प्रसव कराया गया

सीएचसी से निकल कर भेलसर की ओर जाते समय रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा और ज्यादा बढ़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें एक पेड़ की छाया में बैठाया। आसपास मौजूद महिलाएं मदद के लिए आगे आईं। साड़ी से घेरा बनाकर सड़क पर ही झाड़ियों के पास प्रसव कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के किनारे झाड़ियों में महिला के प्रसव के मामले को सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने संज्ञान में ले लिया है। रुदौली स्थित सीएचसी की आरोपी महिला चिकित्सक डॉ. अंजू जायसवाल को वहां से  हटा दिया है। डॉ. अंजू का सीएचसी मवई के लिए तबादला कर दिया गया है।

डॉ. अंजू जायसवाल के खिलाफ जांच के आदेश

सीएचसी मवई की डॉक्टर रीना मिश्रा को सीएचसी रुदौली भेजा गया है। डॉक्टर अंजू ने एनीमिया बता कर मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रास्ते में स्थानीय महिलाओं ने सड़क के किनारे झाड़ी के पास सुरक्षित प्रसव कराया था। सीएमओ ने डॉ. अंजू जायसवाल के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed