फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prathamesh was worshipped...Jai Ganesh resonated in the temples

Ayodhya News: पूजे गए प्रथमेश...मंदिरों में गूंजा जय गणेश

Wed, 27 Aug 2025 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Prathamesh was worshipped...Jai Ganesh resonated in the temples
अयोध्या। गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया...देवा ओ देवा गणपति देवा...जैसे भजनों की गूंज शनिवार को पूरे दिन रही। श्रद्धालुओं ने घरों से लेकर पंडालों तक में गणपति बप्पा की स्थापना विधि-विधान से की। राम मंदिर में पहली बार गणेश चतुर्थी पर अनुष्ठान शुरू हुआ। राम मंदिर के परकोटे में विराजमान गणेश मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। शहर में 115 पूजा पंडालों में गणेश की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी है। पहले दिन 60 स्थानों पर पूजन प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 80 स्थानों पर पूजन प्रारंभ हुआ है। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि नगर के शेष स्थानों सहित और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलकर पूरे जिले में लगभग 300 स्थानों पर आगामी दो से पांच सितंबर तक पूजा प्रारंभ हो जाएगी और 6 सितंबर को इन सभी मूर्तियों का विसर्जन परंपरागत स्थानों पर किया जाएगा। रामनगरी के गणेश कुंड पर भी विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। टेढ़ीबाजार मोहल्ले में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई है। जायसवाल मंदिर के महंत श्याम सुंदर दास ने बताया कि छह सितंबर को मूर्ति विसर्जन होगा। रामनगर कालोनी स्थित वलेशाह भवन में गणपति को विराजित कर पूजा-अर्चना का क्रम शुरू कर दिया गया है। ओम प्रकाश ओमी, दीपक वलेशाह, मयंक राशि, अंकुश, प्रतीक, प्रिया ने गणपति के आगमन पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed