फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prasad was distributed to the devotees attending the Ram Janmotsav celebrations

Ayodhya News: राम जन्मोत्सव में आए श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

Sat, 28 Mar 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Prasad was distributed to the devotees attending the Ram Janmotsav celebrations
अयोध्या। श्री राम जन्मोत्सव की पावन बेला पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक गोविंद धाम, नज़र बाग अयोध्या के द्वार पर खालसा फाउंडेशन की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। यह परंपरा पिछले 18 वर्षों से निरंतर प्रवाहमान है। इसमें अयोध्या-फैजाबाद की समूह संगत बड़ी श्रद्धा और भावना के साथ सहयोग और सेवा करती है।
विज्ञापन

रामनवमी पर अयोध्या आए हुए लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए कढ़ी चावल और हलुआ चना का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया और आशीष निगम ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की सराहना की। संयोजक जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने प्रभु राम के जीवन से सद्गुणों को ग्रहण कर अपने जीवन को मनुष्यता के शिखर तक ले जाने का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कब क्या करना है और क्या नहीं करना है, सभी प्रकार का ज्ञान हमें प्रभु राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं से मिल सकता है। सेवादार नवनीत सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed