{"_id":"69e25f0969dc5a24f10e929b","slug":"power-supply-will-remain-disrupted-in-the-mumtaz-nagar-modaha-and-ganja-areas-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-147522-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुमताज नगर, मोदहा और गंजा क्षेत्र में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुमताज नगर, मोदहा और गंजा क्षेत्र में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Fri, 17 Apr 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के नाका दुर्गापुरी इलाके से जुड़े गंजा फीडर, मोदहा और मुमताज नगर क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता दिव्यम दुबे ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत गंजा फीडर पर स्थित क्षतिग्रस्त क्रॉस आर्म बदलने, चालक प्रतिस्थापन और इंटरपोलिंग कार्य प्रस्तावित हैं। इसलिए शनिवार की सुबह 11 बजे से शाम पांच तक क्षेत्र से जुड़े गंजा गांव, मलिकपुर, पांडेय का पुरवा व अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, मुमताज नगर उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर एसएमसी फ्यूज सेट स्थापना कार्य प्रस्तावित है। इसलिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक राम सिंह पुरवा, मुमताज नगर, घाटमपुर, कोटसराय, रायपुर, जलालाबाद, भीखनपुर, फतेहपुर, ताजपुर कोडरा, अग्नि का पुरवा, सूरजभानपुर, गोपालपुर व अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, सिविल लाइंस बिजली उपकेंद्र से जुड़े मौदहा फीडर पर पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।