फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police reached Himachal in search of the abducted girl

Ayodhya News: अपहृत बालिका की तलाश में हिमाचल पहुंची पुलिस

Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police reached Himachal in search of the abducted girl
अयोध्या। रेलवे स्टेशन से लापता छह वर्षीय दिव्या की तलाश में पुलिस हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है। 25 सितंबर को लापता हुई बालिका का सात दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। जीआरपी की पांच टीमें अलग-अलग राज्यों और जिलों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में तलाश अयोध्या और आसपास के स्टेशनों तक सीमित थी। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से कुछ सुराग मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। जीआरपी सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध के तार हिमाचल प्रदेश और गुरुग्राम से जुड़ने के बाद टीमों को वहां भेजा गया है।
विज्ञापन

बस्ती, बहराइच, गोंडा और लखनऊ में भी संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। कैंट जीआरपी प्रभारी अनिल प्रकाश ने बताया कि बालिका की तलाश में पांच टीमें लगी हैं। हिमाचल प्रदेश समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बालिका की बरामदगी तक तलाश जारी रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed