Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pledge to donate eyes, but no facilities... Waiting for an eye bank in the holy city of Ram

Ayodhya News: बाटम नेत्रदान का संकल्प, लेकिन सुविधा नहीं... रामनगरी में आई बैंक का इंतजार

Tue, 09 Jun 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 09 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pledge to donate eyes, but no facilities... Waiting for an eye bank in the holy city of Ram
अयोध्या। विश्व नेत्रदान दिवस पर बुधवार को भले ही नेत्रदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, लेकिन रामनगरी की स्थिति इस मामले में बेहद चिंताजनक बनी हुई है। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र होने के बावजूद जिले में आज तक एक भी सरकारी आई बैंक स्थापित नहीं हो सका है। दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में मौके पर चार आई सर्जन एमएस कार्य कर रहे हैं लेकिन कॉर्निया विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण यहां नेत्रदान की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति मरणोपरांत नेत्रदान करना भी चाहता है, तो स्थानीय स्तर पर कोई ठोस सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील होती है। उन्होंने कहा कि हर मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता अलग होती है। जब किसी मरीज की आंख में दूसरा कॉर्निया लगाया जाता है तो शरीर का इम्यून सिस्टम उसे तुरंत स्वीकार नहीं करता। इस स्थिति को ग्राफ्ट रिजेक्शन कहा जाता है। यही वजह है कि कॉर्निया प्रत्यारोपण के केवल लगभग 50 प्रतिशत मामलों में ही पूरी तरह रोशनी वापस आ पाती है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रीत कपूर ने कहा कि अयोध्या में आई बैंक की सुविधा न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां श्रद्धालु और स्थानीय लोग नेत्रदान के लिए जागरूक हैं, लेकिन उचित व्यवस्था के अभाव में उनका संकल्प पूरा नहीं हो पाता। सरकार को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में तत्काल आई बैंक स्थापित करना चाहिए। वहीं शिक्षिका प्रीती त्रिपाठी ने कहा कि नेत्रदान महादान कहा जाता है, लेकिन जब सुविधाएं ही उपलब्ध न हों तो लोग चाहकर भी आगे नहीं आ पाते। यदि जिले में आई बैंक बने और जागरूकता अभियान चलाए जाएं तो कई लोगों की जिंदगी में रोशनी लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से छह घंटे का समय है अहम
विशेषज्ञों के अनुसार नेत्रदान में सबसे अहम भूमिका समय की होती है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के चार से छह घंटे के भीतर कॉर्निया सुरक्षित निकालना अनिवार्य होता है। आई बैंक न होने के कारण स्थानीय को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी या अन्य शहरों के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। दूरी अधिक होने और समय पर टीम न पहुंच पाने के कारण कई बार नेत्रदान की इच्छा अधूरी रह जाती है।
कैंसे करे रजिस्टर
अब तक छह से सात लोगों ने नेत्र दान करने के लिए अयोध्या से रजिस्टर भी करवाया है। यदि कोई रजिस्टर करवाना चाहता है तो ऑन लाइन रजिस्टर के लिए आवेदन करें और निकटम केजीएमयू आई बैंक में रजिस्टर हो जाएगा तब वहां डेटा स्टोर रहता है तो कोई फोन करता है जानकारी प्राप्त हो जाती है।

बोले जिम्मेदार
पीजी शुरु होने वाली है इसके लिए पत्राचार शुरु कर दिया गया है। अब जल्द ही इसे शुरु करवाएं चरण बद्ध तरीके से कार्य करवाया जा रहा है। पीजी की सीट आ रही है इसके एवज में आगे संबंद्ध किया जाएगा।- डॉ.पंकज बर्नवाल, विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed