फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Playing at Brij Bhushan Sharan Singh's college is nothing short of immense mental pressure: Vinesh

बृजभूषण शरण सिंह के कॉलेज में खेलना किसी मानसिक दबाव से कम नहीं: विनेश

Mon, 11 May 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 May 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Playing at Brij Bhushan Sharan Singh's college is nothing short of immense mental pressure: Vinesh
अयोध्या पहुंचीं महिला पहलवान विनेश फोगाट।
अयोध्या। महिला पहलवान विनेश फोगाट गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंची। उन्होंने प्रतियोगिता में वेरिफिकेशन से पहले रामलला और हनुमंत लला के दर्शन-पूजन किए। मीडिया से बातचीत में विनेश ने बताया कि मंगलवार को उनका वेरिफिकेशन होगा। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के कॉलेज में खेलना किसी मानसिक दबाव से कम नहीं है।
विज्ञापन



विनेश ने कहा कि प्रभु राम ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है। बैन लगने के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से जवाब दिया जा चुका है। वह अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रही हैं और देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं। कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि अभी समय है और वह उसका जवाब देंगी। विनेश ने निष्पक्ष मौके की मांग की। उन्होंने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के कॉलेज में प्रतियोगिता होने पर चिंता जताई। उन्होंने इसे मानसिक दबाव वाली मुश्किल स्थिति बताया। विनेश ने कहा कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है, खेलना है तो वहां जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन




प्रतियोगिता स्थल पर चुनौती

विनेश ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी है। उसी के कॉलेज में प्रतियोगिता होना किसी मानसिक दबाव से कम नहीं है। यह उनके लिए बहुत मुश्किल स्थिति है। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थान पर प्रतिभाग करना जहां उन्होंने लड़ाई लड़ी, चुनौतीपूर्ण है। हालांकि, खेलने के लिए उन्हें वहां जाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों को संदेश और सरकार से अपील

विनेश ने कहा कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सभी खिलाड़ियों के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कभी हिम्मत न हारने का आग्रह किया। विनेश ने कहा कि वे हर परिस्थिति में लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने सरकार से ऐसे खिलाड़ियों पर हो रहे अत्याचार को देखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed