फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Players showcased their talent through self-defense skills

Ayodhya News: आत्मरक्षा कौशल के साथ खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 25 May 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent through self-defense skills
भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभासेमर में कराटे बेल्ट टेस्ट में मौजूद प्रतिभागी
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभासेमर में कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में येलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की। बेल्ट टेस्ट के हेड एग्जामिनर हरिओम शर्मा रहे, जबकि प्रखर उपाध्याय एवं चंदन कुमार ने एग्जामिनर की भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने काता, कुमिते, किक, पंच और सेल्फ डिफेंस तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। जिला सचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि बच्चों ने अनुशासन और मेहनत के साथ परीक्षा दी तथा सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, फिटनेस और आत्मरक्षा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed