फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Physiotherapy facilities will be provided free of cost to the devotees

Ayodhya News: श्रद्धालुओं को निशुल्क मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा

Wed, 10 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 10 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Physiotherapy facilities will be provided free of cost to the devotees
01- राम मंदिर के फिजियोथेरेपी सेंटर पर मरीज का इलाज करते चिकित्सक- संवाद
अयोध्या। रामलला के दर्शनार्थियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नित नई सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। राम मंदिर के प्रवेश मार्ग पर स्थित तीर्थ यात्री सेवा केंद्र पर फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन कर दिया गया है। इस पर रोजाना सुबह आठ बजे से दो बजे तक नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से संचालित हॉस्पिटल के ठीक बगल फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू की गई है। रामलला के दर्शन को आने वाले ऐसे श्रद्धालु जो चोट, मोच, दर्द आदि से परेशान होते हैं, उन्हें यहां तत्काल निशुल्क इलाज मिलेगा। सेंटर पर एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है, उपकरण लगाए गए हैं, कुछ अन्य जरूरी उपकरण मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सेंटर का संचालन डॉ़ चंद्रगोपाल पांडेय के निर्देशन में किया जाएगा। यहां पर मरीज को फिजियोथेरेपी देने के साथ-साथ उन्हें घर में भी स्वस्थ रहने के लिए घरेलू उपाय बताए जाते हैं। मरीज आसानी से घर पर यह उपाय करके शरीर को स्वस्थ रख सकता है। बताया कि इस सुविधा का लाभ अयोध्या वासियों को भी मिलेगा। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग यहां फिजियोथेरेपी की सुविधा ग्रहण कर सकते हैं, इसकी कोई फीस भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन उपकरणों से लैस हुआ सेवा केंद्र
डॉ़ अनिल ने बताया कि तीर्थ यात्री सेवा केंद्र को अग्निशमन उपकरणों से भी लैस कर दिया गया है। यहां आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी उपकरण, जैसे अग्निशामक यंत्र, स्प्रिंकलर सिस्टम, और बचाव के अन्य साधन लगा दिए गए हैं ताकि आपातकाल में तुरंत कार्रवाई हो सके। जल्द ही अग्निशमन उपकरणों का ट्रायल भी किया जाएगा। सेवा केंद्र का प्रथम तल भी बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा सेवा केंद्र पर यात्रियों को रामकोट की परिक्रमा के लिए भी प्रेरित किया जाता है। हर दिन की विशेष तिथि की जानकारी प्रदान करने वाला कैलेंडर भी यहां मौजूद है, जिससे श्रद्धालुओं को तिथियों की जानकारी आसानी से हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed