{"_id":"6a10957255b7940e8e0b826a","slug":"our-sole-objective-is-to-oust-the-bjp-government-from-both-the-country-and-the-state-satya-narayan-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-150125-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश व प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाना ही हमारा लक्ष्य: सत्य नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश व प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाना ही हमारा लक्ष्य: सत्य नारायण
Fri, 22 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 22 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश व प्रदेश से वर्तमान सरकार को हटाना ही हमारा लक्ष्य है। अच्छे दिन का नारा देकर भाजपा ने सत्ता हथियाने का काम किया और अब बुरे दिन कहकर आम आदमी का दोहन कर रही है। जिसकी पोल खोलने का काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गांव-चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर करना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में देश को लूट लिया। लोगों को जानना होगा 70 साल कांग्रेस ने शासन किया। आज उसके खाते में मात्र 200 करोड़ हैं और 12 साल भाजपा ने शासन किया आज उसके खाते में 10000 करोड़ हैं। हर जनपद में फाइव स्टार कार्यालय मौजूद है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपील किया है कि सोना न खरीदें, डीजल, पेट्रोल कम प्रयोग करें। इन्होंने जो निर्देश दिए हैं, उसका पालन पहले प्रधानमंत्री को फिर भाजपा की सरकारों को करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि गठबंधन होगा या नहीं यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। बंगाल चुनाव के सवाल पर कहा कि बंगाल चुनाव में ईडी, इनकम टैक्स आदि एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया।
इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, प्रवक्ता शीतला पाठक, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, नाजिश फातिमा, फ्लावर नकवी, अशोक सिंह, राम अवध पासी, उमेश उपाध्याय, राजकुमार पांडेय सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
इनसेट
महंगाई बढ़ गई, पेपर लीक हो रहे, प्रधानमंत्री मेलोडी बांटते फिर रहे: विक्रम
अयोध्या। धारावाहिक रामायण टू में हनुमान की भूमिका निभाने वाले मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल भी बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ गई है, नीट की परीक्षा लीक हो रही है, युवा परेशान है, और प्रधानमंत्री मेलोडी बांटते फिर रहे हैं। जनता से कह रहे हैं कुर्बानी दीजिए, सोना न खरीदें, डीजल, पेट्रोल का उपयोग कम करें, मेरा कहना है कि आप कब कुर्बानी देंगे। जेन जी का दौर आ रहा है कॉकरोच पार्टी इसका सबूत है। प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। जनता अब जान चुकी है कि चॉकलेट नकली है।