{"_id":"65de22f47ff57f136209d452","slug":"operation-can-be-done-24-hours-in-the-district-hospital-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-110724-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला अस्पताल में 24 घंटे हो सकेगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला अस्पताल में 24 घंटे हो सकेगा ऑपरेशन
Tue, 27 Feb 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सीय सेवाएं मजबूत होंगी। इसके लिए अब 24 घंटे एक्सरे जांच की सुविधा शुरू होगी। साथ ही हर समय गंभीर मरीजों का ऑपरेशन हो सकेगा। प्रमुख अधीक्षक ने शीघ्र ही नई ओटी बनाकर सेवाएं शुरू कराने का दावा किया है।
212 बेड के जिला अस्पताल में अब तक ओपीडी के समय ही ऑपरेशन सुविधाएं मिल रही थीं। इसी अवधि में ही एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, खून आदि की जांचें भी हो पाती हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद जिले में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इमरजेंसी में भी रोज कई गंभीर मामले आते हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। जबकि, यहां पर्याप्त मात्रा में संसाधन और विशेषज्ञ मौजूद हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब 24 घंटे समस्त सेवाएं शुरू कराने का निर्णय लिया गया है।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि न्यू इमरजेंसी वार्ड का कुछ भाग लेकर नई ओटी बनाई जाएगी, जो इमरजेंसी ओपीडी से जुड़ी रहेगी। दान स्वरूप प्राप्त हो रही एक डिजिटल एक्सरे मशीन भी इमरजेंसी में लगाई जाएगी। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब भी लगभग तैयार हो चुकी है। इससे 24 घंटे खून की जांच हो सकेगी। साथ ही दुर्घटना समेत अन्य गंभीर मामलों में पहुंचे रोगियों की तत्काल एक्सरे व अन्य जांचें कराकर आवश्यकतानुसार ऑपरेशन किया जाएगा।