फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One unit of blood was available for Rs 7,000 in the district hospital

Ayodhya News: जिला अस्पताल में सात हजार में मिला एक यूनिट ब्लड

Tue, 16 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
One unit of blood was available for Rs 7,000 in the district hospital
अयोध्या। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में खून की कालाबाजारी नहीं थम रही है। सोमवार को भी रक्त अल्पता से जूझ रही एक किशोरी को एक यूनिट ब्लड के लिए सात हजार रुपये चुकाने पड़े हैं। किशोरी के परिजनों ने प्रमुख अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर तहसील के अमावा सूफी, अमानीगंज निवासी शगुन (16) को परिजनों ने खून की कमी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हीमोग्लोबिन लगभग चार ग्राम होने पर डॉक्टर ने तीन यूनिट खून की जरूरत बताई थी। तीमारदारों ने खून के लिए कई लोगों से संपर्क साधा, लेकिन डोनर न मिलने पर उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से संपर्क किया, जिसने अपने किसी मित्र के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उस व्यक्ति ने एक यूनिट खून के लिए सात हजार रुपये लिए। मंगलवार को इसकी शिकायत प्रमुख अधीक्षक से हुई तो उन्होंने शेष दो यूनिट खून निशुल्क उपलब्ध कराया। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि मौखिक शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed