{"_id":"686a216c7f3f61d84409e562","slug":"nurse-accused-chc-superintendent-of-sexually-exploiting-her-on-pretext-of-marriage-in-ayodhya-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सीएचसी अधीक्षक ने झांसा देकर नर्स से बनाए संबंध... वीडियो भी बनाया, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सीएचसी अधीक्षक ने झांसा देकर नर्स से बनाए संबंध... वीडियो भी बनाया, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात
Sun, 06 Jul 2025 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:40 PM IST
सार
अयोध्या में सीएचसी अधीक्षक पर नर्स के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसका वीडियो भी बनाया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ा बताती पीड़िता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में विवाहित स्टाफ नर्स ने सीएचसी अधीक्षक रहे डॉ. महिपाल सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि अधीक्षक ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर डॉ. महिपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां पूर्व में तैनात स्टाफ नर्स ने पूर्व अधीक्षक डॉ. महिपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का आरोप है कि डॉ. महिपाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करते रहे।
विज्ञापन
पीडिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्टाफ नर्स को सीएचसी सुनवा और डॉ. महिपाल को देवगांव अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन