{"_id":"6ae4dbe27ab2d995260aa985","slug":"nsui-expresses-displeasure-over-pet-center-being-located-far-away-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162119-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पीईटी केंद्र दूर मिलने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पीईटी केंद्र दूर मिलने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी
Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के केंद्र अभ्यर्थियों के निवास स्थान से 400 से 600 किलोमीटर दूर आवंटित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार की इस व्यवस्था की निंदा करते हुए परीक्षा केंद्र गृह जनपद या आसपास के जिलों में आवंटित करने की मांग की।
जय प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजना समझ से परे है। पीईटी उत्तीर्ण करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती, बल्कि यह भविष्य की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्रता का प्रारंभिक चरण है। ऐसे में इतनी दूर परीक्षा केंद्र आवंटित करने का कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने सरकार और यूपीएसएसएससी से मांग की कि दूर केंद्र आवंटित होने से परेशान अभ्यर्थियों के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही, आर्थिक कठिनाइयों के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया जाए।