{"_id":"65de21b444b6ec345509bfbb","slug":"notification-issued-for-formation-of-pilgrimage-development-council-act-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-630609-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तीर्थ विकास परिषद अधिनियम के गठन की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तीर्थ विकास परिषद अधिनियम के गठन की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिनियम के अनुसार अयोध्या के महत्व को देखते हुए परिषद को कई विशिष्ट अधिकार प्रदान किए गए हैं।
परिषद रामनगरी की सभी प्रकार की सांस्कृतिक, पारिस्थितिकीय व स्थापत्य संबंधी विरासत की सौंदर्य परक गुणवत्ता को परिरक्षित करेगी। इसे विकसित व अनुरक्षित करने के साथ क्षेत्र में एकीकृत पर्यटन विकास, विरासत के संरक्षण और प्रबंधन के लिए संगत नीति विकसित करने का भी दायित्व होगा। किसी योजना, परियोजना व विकासगत प्रस्ताव के बारे में परामर्श व मार्गदर्शन प्रदान करने का अधिकार होगा। इस राज्य स्तरीय परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इसके उपाध्यक्ष प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह होंगे। कार्यपालक उपाध्यक्ष सरकार की ओर से नियुक्त किए जाएंगे।
कमिश्नर की अध्यक्षता में काम करेगी नियोजन समिति
मंडल स्तर पर कमिश्नर की अध्यक्षता में नियोजन समिति होगी। इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में संतोष शर्मा को तैनात किया जा चुका है। इस समिति में एसएसपी, एडीए के वीसी, नगर आयुक्त, छावनी परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, मुख्य नगर नियोजक, विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन विभाग के अफसर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, उपनिदेशक राजकीय संग्रहालय शामिल रहेंगे। इनके अलावा पर्यावरण, विधि, सांस्कृतिक और इतिहास के जानकार, साहित्यकार, कलाकार, प्रख्यात विधिवेता व सामाजिक कार्यकर्ता रखे जाएंगे।
विज्ञापन
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की जल्द होगी बैठक
उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि पर्यटन की विकास परियोजनाओं के पर्यवेक्षण व अनुश्रवण का कार्य परिषद ही करेगी। मंडल के अन्य जिलों के पर्यवेक्षण व अनुश्रवण का कार्य उपनिदेशक पर्यटन करेंगे। अयोध्या में स्थानीय स्तर पर संस्कृति व धर्मार्थ कार्य विभाग की सभी परियोजनाओं का पर्यवेक्षण मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से किया जाएगा। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की बैठक जल्द ही आयोजित होगी।