{"_id":"6849a27ad54f2fbd0e061e57","slug":"nodal-officers-taking-constables-were-trained-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-130317-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आरक्षियों को ले जाने वाले नोडल अधिकारी हुए प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आरक्षियों को ले जाने वाले नोडल अधिकारी हुए प्रशिक्षित
Wed, 11 Jun 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र लेने के लिए एक दिन पहले सभी अभ्यर्थियों को जिला मुख्यालय पर इकट्ठा किया जाएगा। उनके रहने-खाने के इंतजाम गृह विभाग करेगा। नोडल अधिकारियों की निगरानी में उन्हें रवाना किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल हुए जिले के 1028 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ जाएंगे। इसके लिए जिले से 22 बसें रवाना होंगी। प्रत्येक बस में 45 अभ्यर्थियों के बैठने का इंतजाम होगा। बसों में एक-एक उपनिरीक्षक, आरक्षी या मुख्य आरक्षी की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को 14 जून की शाम तक मुख्यालय बुलाया गया है।
लगभग 750 पुरुष अभ्यर्थियों को तुलसी कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या के बगल स्थित भवन में रात्रि विश्राम कराया जाएगा। जबकि लगभग 300 महिला अभ्यर्थी पुलिस लाइन परिसर में निवास करेंगी। इनके रहने-खाने व सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारियोंं को उनके कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन के टिप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए परिवहन निगम ने अयोध्या परिक्षेत्र में 71 बसें लगाई हैं। इसमें अयोध्या में 25, अंबेडकरनगर में 21, सुल्तानपुर में 17 व अमेठी में आठ बसें लगाई गई हैं।