फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No consensus is being reached on the spokesperson for the Ram Mandir Trust

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता के नाम पर नहीं बन पा रही सहमति

Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
No consensus is being reached on the spokesperson for the Ram Mandir Trust
रामलला का भव्य विग्रह।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रवक्ता के चयन को लेकर अभी सहमति नहीं बन सकी है। ट्रस्ट की पिछली बैठक में प्रवक्ता पद के लिए एक नाम पर चर्चा हुई, लेकिन पदाधिकारियों के बीच एकराय नहीं बन पाने के कारण निर्णय टाल दिया गया। अब दो दिसंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने के आसार हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि के अनुसार, ट्रस्ट के प्रवक्ता के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाएगा, जो राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हो। प्रवक्ता को मंदिर से जुड़े विषयों की प्रमाणिक जानकारी और उसकी समुचित प्रस्तुति का अनुभव भी होना जरूरी होगा। सूत्रों के अनुसार, प्रवक्ता पद के लिए विश्व हिंदू परिषद से जुड़े एक पदाधिकारी के नाम की ट्रस्ट के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की ओर से संस्तुति की गई थी। हालांकि, ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी इस नाम पर पूरी तरह सहमत नहीं बताए जा रहे हैं। इसी वजह से पिछली बैठक में चयन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के साथ ट्रस्ट की गतिविधियों, व्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी नियमित रूप से सार्वजनिक करने की जरूरत बढ़ी है। ऐसे में ट्रस्ट को एक अधिकृत प्रवक्ता की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रस्तावित प्रवक्ता मंदिर से जुड़े विषयों पर ट्रस्ट का आधिकारिक पक्ष रखने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएगा। सूत्रों का कहना है कि दो दिसंबर को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रस्तावित नाम पर सभी पदाधिकारियों के बीच सहमति बनने पर प्रवक्ता के नाम की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed