फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New voter forms were filled at the booths in Cariappa Mandal

Ayodhya News: करियप्पा मंडल के बूथों पर भरवाए नव मतदाताओं के फाॅर्म

Sat, 17 Jan 2026 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
New voter forms were filled at the booths in Cariappa Mandal
30- करियप्पा मंडल के बूथ पर अ​भियान के दौरान मौजूद पूर्व सांसद-भाजपा
अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चार निर्धारित तिथियों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन शनिवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के विभिन्न बूथों पर नव मतदाताओं से संवाद किया और पात्र युवाओं के फाॅर्म संख्या-छह भरवाने की प्रक्रिया को गति दी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद को करियप्पा मंडल का प्रवासी नियुक्त किया गया है। इसके तहत वह क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय और मतदाता जागरूकता का काम कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बोगस मतदाताओं के नाम हटाने, मृतक मतदाताओं व स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मताधिकार दिलाना और मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करना है। युवा नव मतदाता लोकतंत्र की शक्ति हैं, उन्हें जोड़ना हमारी प्राथमिकता है, वहीं फर्जी और अपात्र नामों को हटाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान रवि सोनकर व बुद्धिपाल प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed