फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New Vande Bharat Express gets a rousing welcome

Ayodhya News: नई वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत

Wed, 27 Aug 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
New Vande Bharat Express gets a rousing welcome
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे पर बुधवार को जब वाराणसी से आई नई वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची तो पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यात्रियों और मेहमानों ने हर्षोल्लास के साथ जयघोष कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया। सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और चंद्रभानु पासवान ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को मेरठ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मेरठ से लखनऊ तक चल रही गाड़ी संख्या 22490/22489 वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी कैंट तक किया गया है। इससे यात्रियों को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का लाभ मिलेगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने लोको पायलट नरेंद्र, सहायक आशीष कुमार और टीम सदस्य भानु गुप्ता को माला भेंटकर सम्मानित किया। वाराणसी से अयोध्या पहुंची संगीता और नीतू सिंह का विशेष स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस ट्रेन से मुरादाबाद जा रहे एमसी गुप्ता ने कहा मोदी हैं तो सब संभव है। अयोध्या निवासी शशि सिंह और नीतू सिंह ने कहा कि वंदे भारत का अयोध्या से वाराणसी तक विस्तार होना श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। उनका कहना था कि इस ट्रेन से वाराणसी दर्शन के लिए अब समय और सुविधा दोनों की बचत होगी। राम अवतार शर्मा और विनीश शर्मा ने कहा कि पहले यात्रा में काफी समय लगता था। अब वंदे भारत से सफर और भी सुगम हो जाएगा। वहीं अमेरिका से आए दीपक शर्मा अपनी पत्नी रश्मि शर्मा और बच्चों आर्यन व अंश के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सौभाग्य है कि वाराणसी तक जिस ट्रेन का विस्तार हुआ, उसी से हमारा पहला अयोध्या आगमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए मांग की कि कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को फिर शुरू किया जाए। साथ ही आचार्य नरेंद्र देव सिटी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव को बढ़ाने की भी मांग की। नई वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या से हर रूट पर सीधे ट्रेन उपलब्ध हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार प्रयास कर रहे हैं। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वांचल को आधुनिक रेल सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, तिलकराम मौर्या आदि मौजूद रहे।


इस ट्रेन का मंगलवार को संचालन नहीं होगा। रुटीन के लिए ट्रेन संख्या-22490 वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ सिटी से सुबह 6.35 बजे चलकर लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम 3.53 बजे पहुंचेगी। इस तरह वापसी में ट्रेन संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 9.10 बजे चलकर अयोध्या धाम से 11.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। मेरठ 9.05 बजे पहुंचेगी। मेरठ से वाराणसी तक 782 किलोमीटर की दूरी 11.55 घंटे में तय करेगी। मेरठ से अयोध्या का चेयरकार किराया 1605 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2900 रुपये है। वाराणसी से अयोध्या का चेयरकार किराया 710 रुपये व एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1305 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed