फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mukesh Sahani reaches Ayodhya; issues ultimatum until 2027 for Nishad reservation

Ayodhya News: मुकेश सहनी पहुंचे अयोध्या निषाद आरक्षण के लिए 2027 तक का अल्टीमेटम

Thu, 18 Jun 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 18 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Sahani reaches Ayodhya; issues ultimatum until 2027 for Nishad reservation
कार्यक्रम को संबो​धित करते विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री
अयोध्या। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन कर निषाद समाज के आरक्षण और अधिकारों के लिए प्रार्थना की। सहनी ने एलान किया कि 2027 से पहले आरक्षण न मिलने पर निषाद समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।
विज्ञापन

सहनी ने मीडिया से कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज का संबंध ऐतिहासिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने निषाद समाज को आरक्षण देने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान किया। इस यात्रा के तहत लाखों लोग गंगाजल लेकर संकल्प लेंगे। उन्होंने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर भी सात वर्षों में आरक्षण न दिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुकेश सहनी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया गया। सहनी ने बिहार सरकार की स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था की भी आलोचना की। उन्होंने जोर दिया कि निषाद समाज अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगा। इस दौरान रामभारत निषाद, जसपाल निषाद, अनिल साहनी, मास्टर रमेश निषाद, मोनू निषाद, दीपक निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जुलाई से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा

अयोध्या। विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी ने 25 जुलाई से 101 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा की घोषणा की। वह एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण नहीं मिलने पर निषाद समाज भाजपा के विरोध में मतदान करेगा। इस यात्रा में एक करोड़ लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा। सहनी ने जातीय जनगणना के आधार पर आरक्षण की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed