फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mother jumped into canal to save her son In Ayodhya divers rescued woman child is missing

UP News: बेटे को बचाने के लिए मां ने नहर में लगा दी छलांग, गोताखोरों ने महिला को बचाया... बच्चा लापता

Mon, 23 Dec 2024 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

बेटे को बचाने के लिए मां ने नहर में छलांग लगी दी। गोताखोरों ने देखा तो महिला को बचा लिया। अभी बच्चा लापता है। 

विज्ञापन
mother jumped into canal to save her son In Ayodhya divers rescued woman child is missing
नहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के अयोध्या में मां की डांट से नाराज होकर आठ साल का बालक नहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां ने भी छलांग लगा दी। इस बीच पुलिस व गोताखोरों ने मां को तो बचा लिया, लेकिन बेटा लापता हो गया। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


मामला रौनाही थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव का है। गांव निवासी सुभाष गुप्ता की पत्नी रुचि गुप्ता ने किसी बात को लेकर बेटे गौरव (8) को डांट-फटकार लगाई। इससे नाराज होकर वह गुस्से में शारदा सहायक नहर के पास गया और छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


उसे कूदता देख बचाने के लिए रुचि भी नहर में कूद गई। दोनों को एक साथ नहर में कूदता देख आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया। रौनाही थानाध्यक्ष पंकज सिंह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद मां को तो गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि गंभीर अवस्था में रुचि को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed