{"_id":"69a463d5249c477e260e4eec","slug":"mixed-populations-remain-vigilant-after-khameneis-death-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-144244-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खामनेई की मौत के बाद मिश्रित आबादी में बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खामनेई की मौत के बाद मिश्रित आबादी में बढ़ी चौकसी
Sun, 01 Mar 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की हत्या के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। खासतौर से शिया समुदाय की आबादी वाले क्षेत्र और मिश्रित इलाकों में चौकसी बढ़ाई गई है। इमामबाड़ा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस निरंतर भ्रमणशील है।
अमेरिका-इस्राइल हमले में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक व राजनीतिक मुखिया रहे खामनेई की मौत हो गई। इसके बाद से शिया समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। लोग घटना की निंदा तो कर ही रहे हैं, उनके जज्बे पर फक्र महसूस कर रहे हैं। जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी शोक जताया है। रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर यह मामला छाया रहा। सोशल मीडिया पर लोग हथियार न डालने पर खामनेई के हौसले की सराहना कर रहे हैं।
वहीं, होली के ठीक पहले हुई इस घटना से पुलिस सक्रिय हो गई है। किसी तरह के राजनीतिक स्टंट व अराजकता से बचने के लिए पुलिस ने मिश्रित आबादी के इलाकों में चहलकदमी बढ़ाई है। राठहवेली स्थित इमामबाड़ा में शिया समुदाय के लोगों से पुलिस अधिकारियों ने संपर्क साधा है। गुदड़ी बाजार, इमामबाड़ा, चौक, रीडगंज आदि प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। अधिकारियों ने शिया समुदाय के धर्मगुरुओं, उनके नेताओं व प्रमुख लोगों से वार्ता करके अमन-चैन में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस चौकस है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में क्षेत्र में रूटमार्च भी किया गया है। शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। अधिकारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।