फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Miscellaneous case against the Station House Officer (SHO) in a cyber fraud matter

Ayodhya News: साइबर ठगी मामले में थानाध्यक्ष पर प्रकीर्ण वाद

Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Miscellaneous case against the Station House Officer (SHO) in a cyber fraud matter
अयोध्या। साइबर ठगी मामले में महराजगंज थाने के थानाध्यक्ष के खिलाफ अदालत ने प्रकीर्ण वाद दर्ज किया है। पुलिस की दो विरोधाभासी रिपोर्टों पर अपर सिविल जज स्वर्णमाला सिंह ने तीन दिन में स्पष्ट आख्या मांगी है।महराजगंज निवासी अंकित कसौधन के खाते से 19,999 रुपये की ठगी हुई थी।
विज्ञापन

25 अप्रैल 2026 को शिकायत के बाद पुलिस ने रकम होल्ड करा दी थी। 29 मई को अदालत ने धनराशि अंकित को जारी करने का आदेश दिया, लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि खाते में केवल 233 रुपये बचे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष मंडल का पता नहीं चला और मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन

अदालत ने पूछा है कि 19,999 रुपये में से 233 रुपये कैसे बचे और होल्ड रकम किसके आदेश पर व किसके पक्ष में निकाली गई। विरोधाभासी रिपोर्टों को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed