फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minor Abducted and Raped While Attending Wedding

Ayodhya News: शादी में गई नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म

Sat, 09 May 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 09 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Minor Abducted and Raped While Attending Wedding
अयोध्या। जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई नाबालिग (11) का स्कूटी सवार दो युवकों ने चाकू दिखाकर अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया। फिर देर रात गांव के बाहर नहर पर धमकी देते हुए छोड़ गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटना सात मई की रात आठ बजे की बताई जा रही है। थाने में पीड़ित के पिता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी बेटी गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी की शादी में गई थी। चाट खाने के बाद वह पानी पीने गई तभी स्कूटी सवार दो युवक आए और उसे जबरन खींचकर स्कूटी पर बैठा लिया। इसके बाद बड़ी नहर होते हुए अटरावां गांव जाने वाली चकरोड की ओर भाग निकले। उन्होंने नाबालिग का मुंह दबा दिया था और गले पर चाकू रख दिया। दोनों ने गांव के बाहर सुनसान जगह पर एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग ने चीखने चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन वह चाकू से धमकाते रहे। नहर पर छोड़े जाने के बाद नाबालिग रोती-बिलखती और डरी सहमी हालात में रात साढ़े नौ बजे घर पहुंची। रात में उसने कुछ नहीं बताया लेकिन शुक्रवार की सुबह उसने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि घटनास्थल पर दोनों के बीच हो रही बातचीत से एक का नाम शेरू और गांव अटरावां का जिक्र कर रहे थे। नाबालिग के पीठ और अन्य हिस्से पर चोट के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। इस दौरान अटरावां गांव निवासी शेरू और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों को मौके पर ले जाकर घटना रीक्रिएट किया गया है। उधर, पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया है। इस मामले में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उनसे और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed