फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minister Swatantra Dev Singh clarified on his son protocol said action was taken when matter came to notice

Ayodhya: बेटे के प्रोटोकॉल पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दी सफाई, बोले- बात संज्ञान में आई तो की कार्रवाई

Sat, 23 Aug 2025 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 04:38 PM IST
सार

बेटे को प्रोटोकॉल देने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बात संज्ञान में आई तो कार्रवाई की है। भाजपा वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर पार्टी है। आठ वर्षों में कभी ऐसी हरकत नहीं हुई। 

विज्ञापन
Minister Swatantra Dev Singh clarified on his son protocol said action was taken when matter came to notice
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने बेटे अभिषेक सिंह को निजी सचिव की ओर से प्रोटोकॉल दिए जाने पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए थी। यह भाजपा है, अलग पार्टी है। यह वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर पार्टी है। आठ वर्षों में कभी ऐसी हरकत नहीं हुई। 

विज्ञापन


पहली बार ऐसी हरकत कैसे हुई, इसको देखा गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह परिवार की पार्टी थोड़ी न है। हम लोगों को 40 साल हो गया राजनीति में। जब यह बात संज्ञान में आई तो हमने कार्रवाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से किसानों के लिए खाद की किल्लत पर एक्स पर किए गए पोस्ट पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले राज्य के अंदर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लूटपाट, अपहरण और हत्याएं होती थीं। लाइट भी नहीं आती थी। कुछ वीआईपी जिले थे, जहां बिजली आती थी। न सड़क न बिजली न पानी था। 

विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार में लोगों को मिल रही सुविधाएं

उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य के अंदर डबल इंजन की सरकार में सभी गरीबों को फ्री में अन्न मिल रहा है। आयुष्मान का कार्ड है। शौचालय है। सभी का पक्का मकान बन रहा है। अच्छी सड़कों का जाल है। रेलवे कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी है। आज देश और दुनिया से लोग राज्य के अंदर आ रहे हैं, जिसके कारण यहां की स्थिति मजबूत हो रही है और सुदृढ़ हो रही है। लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जा रही राहत सामग्री किट...'

खाद की किल्लत पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद उपलब्ध हो रही है। रोज हम बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जा रहे हैं। राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही है। पीड़ितों का मकान गिरने पर उनका तुरंत सर्वे कर मुआवजा दिया जा रहा है। राहत सामग्री किट भी बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed