फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MBBS student body found hanging from noose in medical college hostel in Ayodhya police is investigating

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव, पुलिस कर रही जांच

Fri, 22 Aug 2025 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

अयोध्या में एमबीबीएस छात्र का शव मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कम उपस्थिति को लेकर विभागाध्यक्ष द्वारा छात्र को फटकार लगाए जाने की चर्चा कैंपस में चल रही है। 

विज्ञापन
MBBS student body found hanging from noose in medical college hostel in Ayodhya police is investigating
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर बाद राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस 2024 बैच के छात्र सागर पटेल (22) का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मृतक छात्र मानसिक रोग से ग्रसित बताया जा रहा है। उसका इलाज शंकरगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां से चल रहा था।

विज्ञापन


मूलरूप से जौनपुर के मछली शहर तहसील क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर निवासी समर बहादुर पटेल के पुत्र सागर ने बीते वर्ष एमबीबीएस में दाखिला लिया था। एक सितंबर से सागर के प्रोफेशनल एग्जाम शुरू होने वाले हैं। इससे पहले इंप्रूवमेंट परीक्षा चल रही थीं। वह मेडिकल कॉलेज परिसर में ही स्थित छात्रावास में अपने एक सहपाठी के साथ एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसका सहपाठी क्लास लेने आया था, लेकिन वह नहीं आया। शाम लगभग चार बजे सहपाठी जब हॉस्टल पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो सीढ़ी से चढ़कर अंदर झांका तो पंखा एक तरफ झुका हुआ था। अनहोनी की आशंका में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए

मौके पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा अन्य संकाय सदस्यों के साथ पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो छात्र का शव पंखे से लटक रहा था। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से दर्शननगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के बैच के लगभग 15 छात्रों से पूछताछ की गई है। उन लोगों का कहना है कि छात्र मानसिक रूप से बीमार रहता था, जिसका इलाज चल रहा था। वह क्लास कम अटेंड करता था। ज्यादातर समय ऑनलाइन कक्षाओं और जिम में व्यतीत करता था। एक सितंबर से चलने वाली परीक्षाओं को लेकर वह काफी चिंतित था। इसलिए आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनसे पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में खोला गया कक्ष

घटना के बाद पूराकलंदर पुलिस ने मृतक के कक्ष को सील कर दिया। एफएसएल की टीम की मौजूदगी में देर शाम कक्ष खोला गया। मौके पर मिले कई नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

एक विभागाध्यक्ष के फटकारने की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले छात्र ने एक विभागाध्यक्ष से अपनी कम उपस्थिति को लेकर चर्चा की थी। उनसे खुद को परीक्षाओं में सम्मिलित होने देने की अनुमति मांगी थी। इस पर उन्होंने छात्र को काफी फटकार भी लगाई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।



मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है। छात्र का इलाज शंकरगढ़ स्थित एक मानसिक रोग विशेषज्ञ की क्लीनिक पर चल रहा था। 13 अगस्त को उसने चिकित्सक से इलाज कराया था और दवाई ली थी। मामले से जिला प्रशासन व शासन को अवगत कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो जौनपुर से रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed