फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mauni Amavasya today, lakhs of devotees will come to take a holy dip

Ayodhya News: मौनी अमावस्या आज, डुबकी लगाने आएंगे लाखों श्रद्धालु

Sat, 17 Jan 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jan 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, lakhs of devotees will come to take a holy dip
19- रामलला के दर्शन कर सुग्रीव पथ से बाहर निकलते श्रद्धालु- संवाद
अयोध्या। आस्था और मौन साधना के महापर्व मौनी अमावस्या पर आज श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। अयोध्या में लाखों श्रद्धालु स्नान-दान के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। वहीं रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला लगातार उमड़ रहा है। प्रयागराज के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह निरंतर जारी है। तीन दिनों में साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पवित्र नदियों में स्नान-दान करने की महत्ता है। इसी मान्यता के चलते रविवार को अयोध्या में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। वहीं अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की ललक दिख रही है। बृहस्पतिवार को 1़ 50 लाख व शुक्रवार को 1़ 75 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं शनिवार की शाम पांच बजे तक 1़ 40 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके थे। शनिवार होने के नाते हनुमंतलला के दरबार में भी लंबी कतार लगी रही। भीड़ नियंत्रण के लिए रामपथ पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। वहीं राम मंदिर में सीआरपीएफ ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। सीसीटीवी कैमरे से पूरे परिसर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


निर्धारित घाटों पर ही करें स्नान
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। घाटों और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। यातायात के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम, एंबुलेंस और आपदा प्रबंधन दल भी अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। श्रद्धालुओं से प्रशासन ने अपील किया है कि निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग
पंडित कौशल्यानंदन वर्धन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व होता है। इस बार मौनी अमावस्या पर अर्धोदय योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। स्कंदपुराण के अनुसार, इस योग में स्नान, दान आदि पुण्य कार्य करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। यदि पवित्र नदी में स्नान के लिए नहीं जा पाएं तो घर पर भी स्नान-दान करने से गंगा स्नान का पुण्य मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed