फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Married Woman and Children Go Missing from In-Laws' Home; Report Filed

Ayodhya News: ससुराल से विवाहिता और बच्चे हुए लापता, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Apr 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Married Woman and Children Go Missing from In-Laws' Home; Report Filed
बीकापुर। ससुराल से एक विवाहिता और उसके दो बच्चे गायब हो गए हैं। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सास, ससुर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई विवाहिता के भाई की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट क्षेत्र निवासी भगवत तिवारी ने शिकायत में बताया कि उनकी बहन उर्मिला उर्फ आराधना की शादी बीकापुर के रामपुर असरेवा निवासी हरिचन्द्र उर्फ हरीश से हुई थी। शादी के बाद से ही पति हरिचन्द्र, सास मंगला देवी, ससुर गुरु प्रसाद, देवर जगदीश तिवारी और देवरानी साधना तिवारी उनकी बहन को मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। नौ जुलाई 2025 की रात पति हरिचन्द्र ने शराब के नशे में उर्मिला को चमड़े के बेल्ट से बुरी तरह पीटा, जिसमें अन्य ससुरालियों ने भी उकसाया। 11 जुलाई 2025 को जब भाई ससुराल पहुंचा तो उर्मिला और उसके दोनों बच्चे गायब मिले, और ससुराल वाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। शिकायत में यह भी बताया गया कि देवर जगदीश और देवरानी साधना ने पहले उर्मिला की नहाते समय अश्लील तस्वीरें खींचकर वायरल की थीं और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। प्रारंभिक शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने के बाद, पीड़ित के भाई ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें पति हरिचन्द्र उर्फ हरीश, सास, ससुर, देवर, और देवरानी साधना तिवारी शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी बहन और बच्चों के साथ गंभीर अनहोनी या हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed