{"_id":"6a4bd5f0ee15a58cbc0dc82e","slug":"mahant-nritya-gopal-das-distressed-by-theft-at-ram-mandir-demands-strict-punishment-for-the-culprits-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राममंदिर में चोरी से आहत महंत नृत्यगोपाल दास जताया गहरा दुख, दोषियों को कड़ी सजा की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राममंदिर में चोरी से आहत महंत नृत्यगोपाल दास जताया गहरा दुख, दोषियों को कड़ी सजा की मांग की
Mon, 06 Jul 2026 09:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:51 PM IST
सार
श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने श्रीरामलला सरकार के मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि श्रीरामलला सरकार के मंदिर में हुई चोरी से वे अत्यंत आहत हैं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपने निजी या राजनीतिक हितों के लिए इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को सख्त से सख्त दंड देने की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जानिए कौन हैं कृष्ण मोहन: जिनको मिली राम मंदिर की पूरी जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी की तहरीर देकर चर्चाओं में आए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट का एक्शन, SIT पर जताया भरोसा, कहा- कुछ लोग हिंदू आस्था को कमजोर कर रहे हैं
शंकराचार्य द्वार पर रहा कड़ा पहरा
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक को लेकर आद्य शंकराचार्य द्वार पर कड़ा पहरा रहा। बैठक पहली बार राम मंदिर परिसर में हुई। बैठक के लिए सभी ट्रस्टियों ने शंकराचार्य द्वार से ही मंदिर में प्रवेश किया। द्वार पर सुबह से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तनाती कर दी गई थी। शंकराचार्य द्वार की ओर जाने वाली एक लेन को बंद कर दिया गया था। बैरीकेडिंग लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी।