फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lovelorn couple ended their life by hanging themselves In Ayodhya

UP News: जीते जी न हो सके एक... युवक-युवती ने उठाया ऐसा कदम, अमर हो गई प्रेम कथा; रुला देगी प्रेमियों की कहानी

Sat, 14 Dec 2024 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
lovelorn couple ended their life by hanging themselves In Ayodhya
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के अयोध्या में प्यार में असफल प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठाया। शुक्रवार की रात उन्होंने छप्पर की बड़ेर से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो रोना-पीटना शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना रौनाही थाना क्षेत्र के पिरखौली गांव की है। गांव निवासी दिवाकर और राधा एक दूसरे से प्रेम करते थे। जब उन्हें लगा कि वह समाज की बंदिशों को तोड़कर एक न हो पाएंगे तो एक निर्णय लिया। निर्णय लिया कि साथ जी नहीं सकते लेकिन मर तो सकते हैं। 

विज्ञापन

छप्पर की बड़ेर में लटककर जान दे दी

शुक्रवार की देर रात वह गांव के ही पंचम के घर के पास पहुंचे। यहां छप्पर की बड़ेर में लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर एसएसपी राजकरन नय्यर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी नहीं थी- परिजन

थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में दोनों के परिवारों से बात की गई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनके प्रेम-प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि यदि उन्हें पता होता तो इस रिश्ते को लेकर विचार कर सकते थे। युवक और युवती स्वजातीय थे। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed