फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Leave all the troubles and pray to Ram...life will change

Ayodhya News: सब झंझट छोड़कर राम को भजो...जीवन बदल जाएगा

Tue, 27 Feb 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 27 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leave all the troubles and pray to Ram...life will change
अयोध्या। अप्रतिम कथा प्रवक्ता मोरारी बापू अयोध्या में सरयू के समानांतर रामकथा की रसधार प्रवाहित कर रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में तीर्थ क्षेत्र पुरम में संचालित मानस राममंदिर कथा में मोरारी बापू ने भक्तों को रामनाम की महिमा बताई। कहा कि सब झंझट छोड़कर राम को भजो...जीवन की दिशा बदल जाएगी।
विज्ञापन

हनुमान चालीसा की चौपाई की धुन में शुुरु हुई रामकथा में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में सभी रस हैं। रामनाम परम मंत्र है, महामंत्र है, मंत्रराज है। इसमें जो रकार है वह ईश्वर परक है, जो मकार है वह जीव परक है। जो बीच का अकार है वह सेतुपरक है। जो जीव और ईश्वर के मिलन का सेतु बनता है। उन्होंने राममंदिर को सात बिंदुओं से जोड़कर श्रोताओं को इसकी महत्ता बताई। स्वाभाविक व्रत, दीक्षा, दक्षिणा, श्रद्धा, सत्य, प्रेम व करुणा...को व्याख्यायित करते हुए कहा कि राम सत्य हैं, प्रेम मूर्ति हैं, करुणानिधि हैं, राम सब कुछ हैं।
विज्ञापन

आगे कहा कि ज्ञान की प्राप्ति से श्रद्धा और श्रद्धा से सत्य प्रकट होता है। वेदांत व गुरुदेव के बोले वाक्य में दृढ़ विश्वास ही श्रद्धा है। मंदिरों में श्रद्धा प्रकट होनी चाहिए। सत्य से प्रेम प्रकट होता है। हमारे अंदर जब पूर्णरूप से सत्य प्रकट हो जाता है तो हम सभी को प्रेम करने लगते हैं। सत्यसेवी किसी का तिरस्कार नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रेम से करुणा प्रकट होती है। करुणावान मनुष्य राम जी को बहुत प्रिय है। राम से जुड़ जाओगे तो सब कुछ पाओगे, इसलिए राम से जुड़े रहने के लिए कथा से जुड़े रहना जरूरी है। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed