फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lawyers beaten up over car collision, case registered

Ayodhya News: गाड़ी टकराने के विवाद में अधिवक्ताओं से मारपीट, केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Lawyers beaten up over car collision, case registered
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर घोसियाना के निकट रविवार की शाम लगभग चार बजे बाइक टकराने के विवाद में अधिवक्ताओं से मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट और दलित दलित उत्पीड़न के तहत केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

घोसियाना निवासी समीर और रिजवान रविवार की शाम बाइक से निकले थे। प्रयागराज हाईवे के पास अधिवक्ता आकाश गौड़ पानी की बोतल लेकर खड़े थे। इस बीच बाइक उनसे टकरा गई और उनकी बोतल नीचे गिर गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। अधिवक्ता ने हाथापाई की तो दोनों युवक मोहल्ले से कई अन्य लोगों को बुला लाए।
विज्ञापन

इस बीच अधिवक्ता की तरफ से भी शहर के तेलीटोला निवासी विनीत कनौजिया, भागीरथ, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, शिवदयाल आदि पहुंच गए। आरोप है कि युवक और मोहल्ले के लोगों ने सभी अधिवक्ताओं की पिटाई कर दी। विनीत के पास से 5200 रुपये लूट लिए। मारपीट में आकाश, सिद्धार्थ और शिवदयाल को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि विनीत की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed