फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lack of all-weather swimming pools holds back talents

Ayodhya News: ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के अभाव में पिछड़ रहीं प्रतिभाएं

Tue, 24 Feb 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Lack of all-weather swimming pools holds back talents
अयोध्या। जनपद में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की सुविधा न होने से तैराकी से जुड़े खिलाड़ी लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। मौसम पर निर्भर अभ्यास व्यवस्था के कारण प्रतिभावान तैराकों को पूरे वर्ष प्रशिक्षण नहीं मिल पाता, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की है। खिलाड़ियों का मानना है कि यदि जनपद में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो अयोध्या के तैराक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर पहचान बना सकते हैं। कई खिलाड़ी सुविधा न होने कारण तैराकी भी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन



खिलाड़ी मंजिरी जायसवाल ने बताया कि तैराकी एक ऐसी खेल विधा है जिसमें निरंतर अभ्यास बेहद आवश्यक होता है। गर्मी के मौसम में सीमित समय के लिए अभ्यास का अवसर मिल जाता है, लेकिन सर्दी और बरसात में पूल बंद रहने से अभ्यास पूरी तरह रुक जाता है। इससे फिटनेस प्रभावित होती हैं, जिसका असर प्रतियोगिताओं में साफ दिखाई देता है। खिलाड़ी सानुज श्रीवास्तव ने कहा कि अन्य जनपदों में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की सुविधा होने से वहां के खिलाड़ियों को साल भर प्रशिक्षण मिलता है और वह बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। यहां के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं से पहले पर्याप्त तैयारी का समय नहीं मिल पाता, जिससे उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभ्यास के अभाव में खेल छोड़ने तक को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि तैराकी खिलाड़ियों की समस्या विभाग के संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद खिलाड़ियों को सालभर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed