{"_id":"6883a7c6686a89da0906a0b8","slug":"kargil-victory-was-due-to-unparalleled-courage-shahi-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-132606-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्वितीय साहस से हुई कारगिल विजय : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्वितीय साहस से हुई कारगिल विजय : शाही
Fri, 25 Jul 2025 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम की ओर से सर्किट हाउस सभागार में सैनिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जब हम इन जांबाजों को सम्मानित करते हैं, तो ऐसा लगता है मानो किसी तीर्थ में आकर संतों के दर्शन किए हों। उन्होंने कारगिल युद्ध की कठिन परिस्थितियों और सैनिकों के अद्वितीय साहस का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना को विश्व की श्रेष्ठतम सेनाओं में बताया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक चंद्रभानु पासवान, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान गुरुनानक एकेडमी के बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा। सूबेदार अनिल शुक्ला की वीर रस की कविता ने सैनिकों में उत्साह भर दिया। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक चाहे रिटायर्ड हो जाए, लेकिन सेवा भावना कभी समाप्त नहीं होती। इस दौरान डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी, परिषद के संरक्षक कैप्टन जेपी द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और वीर नारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सूबेदार देवबक्श सिंह, नायक राकेश प्रताप सिंह, हवलदार सुधाकर पाठक, नायक सूबेदार ओम प्रकाश यादव, नायब सूबेदार हरीश सिंह, वीर नारी ममता सिंह पत्नी स्व. नायक मनोज सिंह, सूबेदार नजर अवधेश सिंह, कैप्टन पवन सिंह, हवलदार रामकृष्ण पांडे, नायक राधिका प्रसाद पांडे, हवलदार सिद्धनाथ पांडे को सम्मानित किया गया।