{"_id":"6ade46eed1efa1370f0b1cb0","slug":"illegal-construction-continues-on-the-highway-warnings-ineffective-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-161756-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हाईवे पर अवैध निर्माण जारी, चेतावनी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हाईवे पर अवैध निर्माण जारी, चेतावनी बेअसर
Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। अयोध्या-रायबरेली एनएच-330 ए के किनारे कुमारगंज कस्बे में अवैध निर्माण पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की चेतावनी बेअसर साबित हो रही है। हनुमान मंदिर के पास 15 दुकानों का निर्माण पांच दिन बाद भी जारी है। बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें और गुमटियां बनाई जा रही हैं।
करीब दो किलोमीटर लंबी बाजार में फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में है। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में फुटपाथ पर पक्का निर्माण करने के साथ ही लोहे के एंगल लगाकर गुमटियां बनाई गई हैं। इससे पैदल चलने वालों का रास्ता बाधित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम लगातार नापजोख कर रही है। मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। हनुमान मंदिर के पास निर्माण जारी रहने से अतिक्रमण पर कार्रवाई के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
एनएचएआई के सदस्य रवि राय ने बताया कि हनुमान मंदिर से शिवनाथपुर तक 48 दुकानें अवैध पाई गई हैं। इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी है। सड़क की पश्चिमी पट्टी पर बनी दुकानों की भी नापजोख कर नोटिस जारी किए जाएंगे। हनुमान मंदिर के पास नए निर्माण को रुकवाकर निगरानी के लिए एक दल लगाया गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।