फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   If the election is fair, we will win by a massive margin: Tribhuvan Dutt

निष्पक्ष चुनाव हुआ तो भारी मतों से जीतेंगे : त्रिभुवन दत्त

Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
If the election is fair, we will win by a massive margin: Tribhuvan Dutt
54- सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त।- संवाद
अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आलापुर के सपा विधायक एवं चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन


त्रिभुवन दत्त ने ईवीएम को लेकर समाज में व्याप्त अविश्वास और शंकाओं का जिक्र करते हुए चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग से आगामी चुनावों में भी बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन


सपा विधायक ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की मान्यता, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों के स्थायीकरण, तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े लंबित मामलों को पार्टी के चुनावी एजेंडे का हिस्सा बताया। उन्होंने दावा किया कि नारायण गुट के शिक्षक संघ ने बैठक और आपसी विचार-विमर्श के बाद सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ध्रुव त्रिपाठी ने शिक्षक सभा को किया संबोधित
अयोध्या। जन समाज विद्यापीठ इंटर कॉलेज, दिगंबरपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय और जिला मंत्री आलोक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा ने की। इस दौरान गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को संबोधित किया। सभा में श्रीराम वल्लभा इंटर कॉलेज, आरडी इंटर कॉलेज, एआईटी इंटर कॉलेज और फैजाम इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed