फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   GST theft detected in 152 vehicles, Rs 1.16 crore fine collected

Ayodhya News: 152 वाहनों में पकड़ी गई जीएसटी चोरी, 1.16 करोड़ जुर्माना वसूला

Sat, 08 Mar 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 08 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
GST theft detected in 152 vehicles, Rs 1.16 crore fine collected
अयोध्या। राज्य कर विभाग के सचल दल ने फरवरी माह में कर चोरी को रोकने के लिए अभियान चलाया था। इसका असर रहा कि जिले भर में 152 वाहनों में जीएसटी चोरी पकड़ी गई। इन वाहन स्वामियों से 1.16 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में अभियान और तेज किया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अयोध्या जोन में नौ जिले शामिल हैं। इनमें जांच के लिए सचल दल की पांच टीमें कार्य करती हैं, जो हाईवे या अन्य प्रमुख मार्गों से विभिन्न प्रकार के मालवाहक वाहनों की जांच करके कर चोरी पकड़ती हैं। फरवरी में सभी टीमों को 2700 वाहनों की जांच का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 6,193 वाहनों की जांच की गई। इनमें 152 वाहन स्वामी दोषी पाए गए, जिनसे 1.16 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इनमें 65 ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनमें संवेदनशील वस्तुएं लदी थीं, जिनसे 54.57 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि आयरन स्टील लदे सर्वाधिक 26 वाहनों से लगभग 44 लाख, पान-मसाला लदे चार वाहनों से 12.87 लाख, कोयला लदे दो वाहनों से 2.35 लाख और रेडीमेड कपड़े लदे हुए 11 वाहनों से 9.12 लाख वसूले गए हैं। व्यापारियों से अपील है कि राष्ट्र की उन्नति और तरक्की के लिए पक्के बिल से ही सामानों का आयात निर्यात करते हुए समय पर कर अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed