फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Garbage being dumped near the Martyr's Memorial

Ayodhya News: शहीद स्मारक के पास डंप हो रहा कूड़ा

Fri, 13 Mar 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped near the Martyr's Memorial
13- शहीद अशफाकउल्ला खान स्मारक के पास जमा कूड़ा - संवाद
अयोध्या। पुलिस लाइन वार्ड-22 में जिला कारागार और पुलिस लाइन परिसर के पास बना कूड़ा डंपिंग स्थल लंबे समय से विवाद का कारण बना हुआ है। आबादी और प्रमुख संस्थानों के बीच स्थित इस स्थल से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी से जेल प्रशासन, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग परेशान हैं। बावजूद इसके पिछले छह वर्षों से इसे हटाने की मांग ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन

यह कूड़ा डंपिंग स्थल अमर शहीद अशफाक उल्ला खान स्मारक के पास स्थित है, जहां कई मोहल्लों का कूड़ा डंप किया जाता है। इसके कारण पुलिस लाइन, जेल कॉलोनी और मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। यहां स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्मारक पर पहुंचने वाले पर्यटकों को भी इससे असुविधा होती है।
विज्ञापन

अशफाक उल्ला खान वार्ड के पार्षद अखिलेश पांडेय ने बताया कि कूड़ा स्थल को हटाने की मांग वर्ष 2020 से कर रहे हैं। उस समय ऑनलाइन शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से निरीक्षण कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि यहां से कूड़ा प्रतिदिन जेसीबी से हटवा दिया जाता है और शिकायतकर्ता संतुष्ट है। इसके आधार पर मामला निस्तारित कर दिया गया लेकिन अभी तक कूड़ा स्थल को यहां से हटाया नहीं गया है। पार्षद ने वर्ष 2024 में इस संबंध में महापौर से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में जिला कारागार अयोध्या के वरिष्ठ अधीक्षक ने भी नगर निगम को पत्र लिखकर कूड़ा स्थल हटाने की मांग की थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि कारागार में करीब 800 बंदी निरुद्ध हैं और जेल कॉलोनी में लगभग 350 लोग निवास करते हैं। ऐसे में गंदगी और दुर्गंध के कारण संक्रमणजनित बीमारियों की आशंका भी बनी रहती है।


सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि वहां से हर दिन डंप हुए कूड़े को जेसीबी से हटवाया जाता है। वर्तमान में यहां लगी मशीन खराब हो गई है। नई मशीन मंगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मशीन आने के बाद यहां जमा कूड़े का निस्तारण तुरंत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed