फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gandhi and Lodhi memorial will be constructed along 35 roads

Ayodhya News: 35 सड़कों के साथ गांधी व लोधी स्मारक का होगा निर्माण

Tue, 27 Feb 2024 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Lodhi memorial will be constructed along 35 roads
पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित समारोह में वि​भिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते सांसद लल - फोटो : संवाद
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने पांच करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत 35 सड़कों का निर्माण होना है। इसमें नगर निगम, सोहावल, हैरिंग्टनगंज व अमानीगंज ब्लाक की छह-छह सड़कें, मिल्कीपुर ब्लाक में दो, मसौधा में आठ और पूरा बाजार ब्लाॅक की सात सड़कें शामिल हैं। इनकी कुल लागत 4.10 करोड़ है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पूरा बाजार में 33.75 लाख की लागत से गांधी स्मारक और रूदौली में 36.48 लाख से लोधी स्मारक का निर्माण होना है। कंपोजिट विद्यालय बीकापुर में 10.50 लाख से किचन शेड व शौचालय, सोहावल के सुरवारी में 8.5 लाख से किचन व शौचालय और सिवार में 7.25 लाख से किचन शेड का निर्माण होना है। सभी निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन



शिलान्यास समारोह में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। आवागमन की सुविधा होने से क्षेत्र में व्यापार की संभावनाएं बढ़ती हैं। इस दौरान नगर निगम के उप सभापति जय नारायण सिंह, संतोष सिंह, बृजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, इंद्रभान सिंह, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, लक्ष्मी पांडेय, अशोका द्विवेदी, नीलम जायसवाल, सुनीता गुप्ता, सीता सिंह, आराधना व माया सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed