फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fuses blown at various places, wires broken, darkness remained for hours

Ayodhya News: जगह-जगह उड़े फ्यूज, टूटे तार, घंटों छाया रहा अंधेरा

Mon, 08 Jul 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fuses blown at various places, wires broken, darkness remained for hours
अयोध्या। भारी बारिश के बीच कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने व तार टूटने समेत अन्य खामियों से लोग घंटों अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार की रात से ही बेपटरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने में 10-12 घंटे लग गए। बारिश थमी और युद्धस्तर पर पेट्रोलिंग करके आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। फिर भी कई जगहों पर लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

दर्शननगर उपकेंद्र से जुड़े चांदपुर फीडर में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ले से सैंकड़ों घरों में आधी रात को अंधेरा छा गया। सुबह से लोग बिजलीकर्मियों को फोन करने लगे, लेकिन बारिश के चलते कोई रिस्पांस नहीं मिला। दोपहर तक बारिश थमी तो बिजलीकर्मी पहुंचे और फ्यूज दुरुस्त कराकर बिजली सप्लाई चालू की गई। क्षेत्र के दिव्यांश मिश्रा ने बताया कि मौसम ठंडा होने से एसी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन तीन-तीन पंखे घर में चलने से रात में ही इंवर्टर बैठ गया। सुबह अंधेरे में जरूरी कामकाज निपटाने पड़े।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार रात करीब 1:30 बजे बिजली उपकेंद्र बीकापुर के सभी फीडर की आपूर्ति बाधित रही। अधिकांश फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दर्जनों गांव में आधी रात के बाद अंधेरा फैला रहा। बीकापुर तहसील फीडर के कस्बा बीकापुर, चांदपुर और दराबगंज क्षेत्र में कुछ अंतराल पर ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, अशर्फीलाल, नींबू लाल, अरुण कुमार, राजेश मिश्रा आदि ने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी है। अवर अभियंता शैलेश यादव ने बताया कि पातूपुर भीखी सराय, रुपीपुर आदि जगहों पर तारों पर पेड़ और डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन पेट्रोलिंग करवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार 33 केवीए लाइन में खराबी आने से बिजली उपकेंद्र रसूलाबाद की सप्लाई शनिवार की दोपहर से ठप है। उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता की देखरेख में रात से ही खराबी ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह होते ही कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे रहे। शांतिपुर के राकेश प्रताप सिंह, आनंद सिंह, कोड़री बाजार निवासी फतेह मोहम्मद, सरायचैमल निवासी शोभाराम वर्मा, राकेश वर्मा ने बताया कि शनिवार की दोपहर से बिजली नहीं आई। बरसात होते ही बिजली गायब हो जाती है। अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दर्शन नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पोल बरसात के चलते गिर गया था, जिसे ठीक कर दिया गया है।

मया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बिजली उपकेंद्र बाकरगंज से जुड़े क्षेत्र में शुक्रवार की रात से बाधित बिजली सप्लाई रविवार की देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। बिजलीकर्मी दिन भर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। भार बारिश के बीच लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। अंधेरे व बारिश में विषैले जंतुओं के खतरे से भी लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed