फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four-wheeled vehicles will not be able to enter Ram Nagari

Ayodhya News: राम नगरी में नहीं प्रवेश कर सकेंगे चार पहिया वाहन

Thu, 26 Mar 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 26 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Four-wheeled vehicles will not be able to enter Ram Nagari
अयोध्या। राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या धाम में बृहस्पतिवार से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शहर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और हाईवे पर अंडरपास के पास कई स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को राम नगरी में प्रवेश से पहले ही रोक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के तहत साकेत पेट्रोल पंप से लता चौक की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उदया चौराहा से भी चार पहिया वाहनों को शहर की ओर आने की अनुमति नहीं है। वहीं, टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल होते हुए लता चौक तक दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राम पथ पर किसी भी दिशा से आने वाले वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

राम मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। साकेत पेट्रोल पंप से से भीड़ न रहने की स्थिति में दो पहिया वाहनों को बहुत सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यदि शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ती है तो दो पहिया सहित अन्य सभी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed