फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   For the first time, a story on child Ram will be held in the Ram temple

Ayodhya News: राम मंदिर में पहली बार होगी बालक राम पर कथा

Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
For the first time, a story on child Ram will be held in the Ram temple
अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी। 29 दिसंबर से रामकथा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रीगणेश होगा। यह पहला अवसर है जब राम मंदिर परिसर में बालक राम पर केंद्रित विशेष कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह कथा श्रद्धालुओं को रामलला के बाल स्वरूप से परिचित कराएगी।
विज्ञापन

यह रामकथा इस लिहाज से भी अधिक मायने रखती है, क्योंकि राम मंदिर में विराजमान रामलला का स्वरूप पांच वर्ष के बालक का है। कथा के माध्यम से श्रद्धालु बालक राम के जीवन प्रसंगों, उनके अलौकिक गुणों और मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की प्रारंभिक यात्रा को आत्मसात कर सकेंगे। कथा प्रवाचक जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य कहते हैं कि राम बालक रूप में भी लोकमंगल और धर्म का संदेश देते हैं। बालक राम की कथा मानव को यह प्रेरणा देती है कि संस्कारों की नींव बचपन में ही पड़ती है और वही आगे चलकर जीवन की दिशा तय करती है। भगवान शिव के भी आराध्य बालक राम ही हैं। बालक राम की लीलाओं, उनके सौम्य स्वभाव, करुण दृष्टि और धर्म के बीज रूप संस्कारों को कथा के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि यह कथा श्रद्धालुओं को राम के उस रूप से जोड़ने का प्रयास है, जिसमें शक्ति के साथ सौम्यता, मर्यादा के साथ ममता और धर्म के साथ करुणा का अद्वितीय समन्वय दिखाई देता है। यह आयोजन विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और परिवारों को राम के बाल स्वरूप से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed