{"_id":"6a3c1e064f304090970daedd","slug":"five-women-received-loans-to-take-up-self-employment-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-152489-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्वरोजगार अपनाने के लिए पांच महिलाओं को मिला ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्वरोजगार अपनाने के लिए पांच महिलाओं को मिला ऋण
Wed, 24 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर नगर निगम परिसर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में महिला सशक्तीकरण केंद्र में रहा। रेहड़ी-पटरी और स्वरोजगार से जुड़ी पांच महिलाओं को 50-50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। इस योजना में महिलाओं को विशेष लाभ दिया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडर महिलाओं के साथ घर से काम शुरू करने वाली महिलाओं को भी ऋण दिया जाता है।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। जिले में करीब 19500 लोगों ने स्वनिधि योजना के लिए आवेदन किया है। इस दौरान परिधि को सिलाई के लिए, अनीता चौरसिया, चित्रा रानी श्रीवास्तव और गायत्री को फास्ट फूड के लिए ऋण मिला। शाररीन दिलसेद को फल का ठेला लगाने के लिए 50 हजार रुपये का ऋण प्रमाण पत्र दिया गया। यह महोत्सव एक महीने तक चलेगा। कार्यक्रम में योजना के प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को जोड़ने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।