{"_id":"6aa0522b66bafaf37f0366fd","slug":"five-injured-in-animal-attack-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-158194-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जानवर के हमले में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जानवर के हमले में पांच घायल
Tue, 08 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। तहसील क्षेत्र के असकरनपुर और आसपास के गांवों में हिंसक जानवर के हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सोमवार रात करीब नौ बजे असकरनपुर निवासी नंदकिशोर (59) और उनकी पत्नी रीता देवी (57) अपने दरवाजे पर थे। इसी दौरान जानवर ने हमला कर दिया। पति को बचाने दौड़ी रीता देवी भी घायल हो गईं। पड़ोसी गांव भग्गू जलालपुर निवासी राम अवज्ञा (65) भी हमले में घायल हुए।
मंगलवार सुबह पूरे लाल का पुरवा गांव में प्रभावती (70) और राजपता (72) पर भी जानवर ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। गायिका अंतिमा तिवारी ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस के लिए करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा, जिस पर परिजनों ने आक्रोश जताया। प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी ने वन विभाग को सूचना दी। बीट दरोगा बबलू प्रसाद ने बताया कि जांच के लिए टीम भेजी गई है। जानवर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग इसे बड़े मुंह और बड़े आकार वाला सियार बता रहे हैं। पगचिह्न की पहचान की जा रही है। दहशत के कारण ग्रामीण खेतों और नलकूपों की ओर जाने से कतरा रहे हैं।