{"_id":"69135843cf76e8e43e0746d9","slug":"fake-def-factory-busted-equipment-and-goods-recovered-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1466616-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नकली डीईएफ फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपकरण व माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नकली डीईएफ फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपकरण व माल बरामद
Tue, 11 Nov 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
23- नकली डीईएफ बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री- संवाद
मिल्कीपुर। डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) की प्रमुख निर्माता कंपनी टाटा की ओर से अधिकृत पीआईपी कंपनी, जिला कृषि अधिकारी, एसडीएम व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली डीईएफ बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने बड़ी मात्रा में नकली डीईएफ बनाने के उपकरण, यूरिया और नकली माल बरामद किया है।
प्रोटेक्ट आईपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की जांच टीम के अधिकारी मो. शाहिद की शिकायत पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र, एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने इनायत नगर व कुमारगंज थाने की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से इनायत नगर के बसवार कला पूरे केशव तिवारी गांव में राकेश तिवारी के यहां छापा मारा। इस दौरान नकली डीजल डीईएफ बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ।
टीम ने भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के होलोग्राम लगी 10 व 20 लीटर की बाल्टियां, कृषि कार्य में प्रयोग होने वाली 16 बोरी यूरिया, फिल्टर, छह बाल्टियों में टाटा कंपनी का 140 लीटर नकली डीईएफ, दो बाल्टियों में गल्फ कंपनी का 20 लीटर नकली डीईएफ, स्टिकर व नकली डीईएफ बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नकली माल, यूरिया व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।नमूना लेते हुए फैक्ट्री को सील किया गया है। सही स्थिति की जानकारी जांच रिपोर्ट आने पर हो पाएगी। आरोपी के खिलाफ जांच अधिकारी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।